अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

0
31

जयपुर। बस्सी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात थाना इलाके में मानसर खेड़ी एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उसे तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के चलते उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही मृतक की पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here