अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
29
Two Accused Arrested with Illegal Weapons
Two Accused Arrested with Illegal Weapons

जयपुर। राजधानी जयपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत जामडोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओ से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत जामडोली थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर जामडोली इलाके में दबिश देकर हनुमान मीणा (22) निवासी सुमेल,आगरा रोड और शिवनारायण उर्फ करूवा (19) निवासी धौलपुर हाल जेडीए कॉलोनी पालड़ी मीणा—को गिरफ्तार किया।

जहां पुलिस ने तलाशी के दौरान हनुमान मीणा के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व कारतूस तथा शिवनारायण के पास से एक रिवॉल्वर व जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हथियार बाहर से लाना स्वीकार किया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here