आरएए इंडिया की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह का आयोजन

0
56
Felicitation Ceremony Organized for RAA India's New Executive Committee
Felicitation Ceremony Organized for RAA India's New Executive Committee

जयपुर। आरजे एंड एंकर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएए इंडिया) की नई कार्यकारिणी के सम्मान में जयपुर के विरासत हेरिटेज रेस्टोरेंट में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से रेडियो जॉकी, एंकर, इवेंट मैनेजर और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के फाउंडर्स मनु के मीना और दीपक गौतम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई कार्यकारिणी का स्वागत करना और प्रोफेशनल्स के बीच नेटवर्किंग को मजबूत बनाना रहा। इस दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और इंडस्ट्री को आगे ले जाने पर जोर दिया।
नई कार्यकारिणी में अजीत सिंह को अध्यक्ष, डेविड एवं शिप्रा शर्मा को उपाध्यक्ष, पल ओबेरॉय को महासचिव, कौशल सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कुनाल धवर और रचित गुप्ता संयुक्त सचिव तथा चेतन छाबड़िया सांस्कृतिक प्रमुख बनाए गए।

इसके साथ ही संस्था ने विभिन्न राज्यों के लिए स्टेट एंबेसडर की घोषणा भी की। राजस्थान में कबीर सिंह, दिल्ली एनसीआर में साहिल बजाज, उत्तर प्रदेश में आरजे सुगंधा कपूर, पश्चिम बंगाल में सम्रागी खंडेलवाल और छत्तीसगढ़ में रानी साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें पंजीकृत एंकर्स की विस्तृत जानकारी शामिल की गई है। यह पत्रिका प्रमुख होटल चेन और इवेंट इंडस्ट्री के नेटवर्किंग आयोजनों में उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि आरएए इंडिया पिछले 10 वर्षों से आरजे और एंकर समुदाय के विकास, व्यावसायिक अवसरों, शिक्षा और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य देशभर के एंकर्स को एक मंच पर लाकर उन्हें नए अवसर प्रदान करना और इस इंडस्ट्री को सशक्त बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here