स्मैक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे 

0
56

जयपुर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.47 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी  से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत  जवाहर नगर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी  सुमित कुमार सांसी (22)  निवासी  टीला नंबर 6बी, कच्ची बस्ती, जवाहर नगर को गिरफ्तार किया और उसके पास से  अवैध मादक पदार्थ 5.47 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here