कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने किया 23 मनचलों को गिरफ्तार

0
38

जयपुर। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 मनचलों व असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर की गई।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच के नेतृत्व में टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, मॉल, पार्क व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर महिलाओं-बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

इसके साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने जागरूकता अभियान चलाते हुए 4 हजार 118 महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही 1 हजार 185 छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं 989 महिलाओं-बालिकाओं को ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ डाउनलोड करवा कर आपातकालीन सहायता से जोड़ने का कार्य किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here