गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर

0
36

जयपुर। शहर के मालवीय नगर थाना इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का शातिर हिस्ट्रीशीटर निकला है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल गुर्जर ग्वालियर के सरसपुरा गांव (बिजौली) का निवासी है। उसके खिलाफ लूट, डकैती और मारपीट के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी टीम फिलहाल ग्वालियर में डेरा डाले हुए है और लगातार दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि 25 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी बीच सड़क पर एक गर्भवती महिला के पास पीछे से पहुंचकर उससे छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई। पीड़िता ने भी घटना की सूचना पुलिस को दी थी। हालांकि, प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही बरतने के आरोप में जवाहर सर्किल थाना के एएसआई महेश चंद्र और हेड कांस्टेबल अंगद राम मीणा को निलंबित कर दिया गया है।

आरोप है कि दोनों ने आरोपी को पकड़ने के बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here