चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक गूंजा नारी शक्ति का जोश

0
128
The fervor of 'Nari Shakti' (Women's Power) resonated from Chandpole to Badi Chaupar.
The fervor of 'Nari Shakti' (Women's Power) resonated from Chandpole to Badi Chaupar.

जयपुर। महिला सशक्तिकरण और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जयपुर में ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘माय भारत’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह 7:30 बजे चांदपोल से शुरू हुई यह रन बड़ी चौपड़ तक आयोजित की गई। करीब 1.5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में छात्राओं, उद्यमियों, पत्रकारों, खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर जोश और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की थीम ‘#नारी शक्ति वंदन’ रखी गई। रन को राज्य मंत्री मंजू बाघमार और पूर्व विधायक अलका गुर्जर ने फ्लैग-ऑफ किया। इस मौके पर पूर्व महापौर कुसुम यादव सहित कई प्रमुख महिलाएं उपस्थित रहीं।

विशेष आकर्षण के रूप में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की कांस्य पदक विजेता पूजा और वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 की स्वर्ण पदक विजेता कचनार चौधरी ने भी भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

माय भारत राजस्थान के राज्य निदेशक देवेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ‘फिट इंडिया’ के संदेश को आगे बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here