पोर्न ऐप के जरिए मोबाइल कंट्रोल कर रहे ठगी कर रहे साइबर ठग

0
33
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud

जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने पोर्नोग्राफिक ऐप्स के जरिए मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह से सावधान रहने की एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि “नाइट प्ले”, ”रीलूप”, ”किस”, ”विमो”, ”रिवो”, ”नेक्सो” और ”विक्सा” जैसे नामों से सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारित कर लोगों से फर्जी एपीके डाउनलोड करवाए जा रहे हैं।

ऐप इंस्टॉल होने के बाद ठग एक्सेसिबिलिटी समेत संवेदनशील परमिशन हासिल कर मोबाइल को नियंत्रित कर लेते हैं। कुछ मामलों में वीपीएन इंस्टॉल कर इंटरनेट ट्रैफिक को भी अपने सर्वर से संचालित करने की कोशिश की जाती है। इसके बाद बैंक खातों और अन्य वित्तीय संसाधनों से अनधिकृत लेनदेन किया जा सकता है। कुछ ऐप सामान्य तरीके से अनइंस्टॉल होने से भी रोकते हैं।
पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया लिंक या संदिग्ध वेबसाइट से एपीके डाउनलोड नहीं करने, अनजान ऐप को एक्सेसिबिलिटी परमिशन नहीं देने और ऐप केवल विश्वसनीय स्टोर से डाउनलोड करने की सलाह दी है। संदिग्ध ऐप सामान्य तरीके से नहीं हटे तो फोन को सेटिंग्स > ऐप्स पर सेफ मोड शुरू कर उसे अनइंस्टॉल करने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here