जयपुर। राजधानी स्थित मुहाना थोक सब्जी मंडी में गर्मी के सीजन के साथ सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मंडी में भिंडी के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि नींबू अब भी महंगा बना हुआ है। वहीं आलू-प्याज के भाव यथावत रहे।
जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष इमरान कुरैशी के अनुसार मंडी में लोकल भिंडी की आवक बढ़ने से इसके दाम घटकर 15 से 25 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। वहीं नींबू के भाव में कुछ नरमी आई है, लेकिन इसके बावजूद यह 120 से 135 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
मंडी में हरी मटर (70-75 रुपए) और अदरक (55-56 रुपए) के दाम ऊंचे रहे, जबकि अन्य सब्जियों के भाव स्थिर रहे।
अन्य सब्जियों के भाव (प्रति किलो)
टमाटर हाइब्रिड 16-20 रुपए, टमाटर देसी 8-13 रुपए, मिर्ची 7-13 रुपए, बारीक मिर्च 25-28 रुपए, फूल गोभी 18-22 रुपए, पत्ता गोभी 5-6 रुपए, करेला 17-22 रुपए, शिमला मिर्च 10-12 रुपए, लौकी 6-12 रुपए, बैंगन 10-20 रुपए, कद्दू 4-5 रुपए, खीरा (पॉलीहाउस) 6-10 रुपए, टिंडा 16-25 रुपए, कैरी 28-30 रुपए, तोरई 15-18 रुपए।
आलू-प्याज के दाम स्थिर
मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में भी कीमतें स्थिर बनी रहीं। मुहाना आलू आढ़तिया संघ के अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा के अनुसार आलू 5 से 8 रुपए प्रति किलो और प्याज 7 से 14 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं लहसुन के भाव 30 से 100 रुपए प्रति किलो के बीच रहे। व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में आवक और मौसम के प्रभाव से सब्जियों के दामों में और उतार-चढ़ाव संभव है।




















