चरक भवन में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग में नर्सिंग स्टाफ को दिए आगजनी से बचाव के गुर

0
71
Fire safety training at Charak Bhawan imparted fire safety tips to nursing staff
Fire safety training at Charak Bhawan imparted fire safety tips to nursing staff

जयपुर। बढ़ती गर्मी के चलते आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा शुक्रवार को राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय (एसएमएस) के चरक भवन यूनिट में नर्सिंग कर्मचारियों को फायर सेफ्टी संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

एसएमएस के फायर सुपरवाइजर कुलदीप स्वामी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को संभावित शॉर्ट सर्किट के कारणों की पहचान, जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित करने तथा आग लगने की संभावनाओं को पहले ही रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों और हेल्पलाइन की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।

उन्होंने बताया कि इस तरह की ट्रेनिंग अस्पताल की सभी यूनिट्स में अलग-अलग दिनों में आयोजित की जा रही है,ताकि चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न आए और अधिक से अधिक स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा सके।

प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में सतर्क एवं सक्षम बनाना है, जिससे किसी भी संभावित हादसे को समय रहते टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here