जैन मंदिरों में भक्ति भाव से मनाया भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक दिवस

0
44
Lord Mahavir's Gnan Kalyanaka Day Celebrated with Devotion in Jain Temples
Lord Mahavir's Gnan Kalyanaka Day Celebrated with Devotion in Jain Temples

जयपुर। पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले, विश्व वंदनीय, जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक दिवस रविवार को भक्ति भाव से मनाया गया । इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए।

राजस्थान जैन सभा के उपाध्यक्ष विनोद जैन’ कोटखावदा’ ने बताया कि मंदिरों में प्रातः अभिषेक के बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की गई। अष्ट द्रव्य से भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना की गई ।

पूजा के दौरान ज्ञान कल्याणक श्लोक का उच्चारण करते हुए अर्घ्य चढाया गया। महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज, गोपाल जी का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर कालाडेरा (महावीर स्वामी) तथा सांगानेर के संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर, चित्रकूट कालोनी के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, मानसरोवर के वरुण पथ स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर, तारों की कूट पर सूर्य नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सहित शहर के कई दिगम्बर जैन मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए।

निर्माण नगर के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ, सांगानेर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ठोलियान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज, आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ, आकोडिया के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य विशद सागर महाराज ससंघ तथा जवाहर नगर दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये जाकर भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here