108 दीपों से हुई भव्य महाआरती

0
21

जयपुर/बीकानेर। सनातन जागृति महाअभियान के अंतर्गत 44वें चातुर्मास पूजन अनुष्ठान एवं कार्तिक मास समापन के अवसर पर बीकानेर और श्रीकोलायत में धार्मिक आयोजन हुए। भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा तथा श्री विप्र महासभा के संयुक्त तत्वावधान में कोटगेट स्थित श्री धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर में विशेष पूजन एवं पूर्णाहुति यज्ञ आयोजित किया गया। पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के सानिध्य में स्वामी मोहनदास महाराज सहित विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।

वहीं, श्रीकोलायत के कपिल मुनि घाट पर भगवान कपिल मुनि, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी एवं गंगा मैया का पूजन कर भोग अर्पित किया गया। इसके बाद 11 महाआरती दीपकों और 108 दीपों से सजी थालियों के साथ भव्य महाआरती की गई तथा दीपोत्सव मनाया गया। आयोजन में राष्ट्रीय संत स्वामी सरजुदास महाराज, स्वामी वसुन्दरानन्द महाराज, स्वामी मोहनदास महाराज और स्वामी बालमुकुंद महाराज सहित अनेक संत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here