मंदिर श्री रामचंद्र जी में राम जानकी विवाह महोत्सव में आज सजेगी पुष्प वाटिका

0
11
A flower garden will be decorated today at the Ram-Janaki wedding festival at the Shri Ramchandra Temple.
A flower garden will be decorated today at the Ram-Janaki wedding festival at the Shri Ramchandra Temple.

जयपुर। चांदपोल स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में आयोजित सात दिवसीय श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव के तहत बुधवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह पूर्व के मनोहारी प्रसंगों का आयोजन होगा। इस दौरान पुष्प वाटिका प्रसंग, माता सीता का मां गौरी पूजन और प्रभु श्रीराम का जनकपुर नगर भ्रमण आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

महोत्सव के अंतर्गत माता सीता विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां गौरी का पूजन करेंगी। इस दौरान वे मां गौरी से मनवांछित वर के रूप में प्रभु श्रीराम को प्राप्त करने की मंगल कामना करेंगी। वहीं, प्रभु श्रीराम अपने अनुजों और सखाओं के साथ जनकपुर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दिव्य एवं मनोहारी स्वरूप के दर्शन होंगे।

मंदिर परिसर में रामजी के जनकपुर आगमन और माता सीता के गौरी पूजन के प्रसंग को पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सवी वातावरण में सजीव रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। भक्ति, संगीत और मंगल गीतों के बीच श्रद्धालु रामायण के इन प्रसंगों के साक्षी बनेंगे।
मंदिर भक्त समाज की ओर से सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीराम और माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here