श्री शनिदेव स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

0
9

जयपुर। छोटी काशी जयपुर के सवाई गेटोर जगतपुरा स्थित श्री शनिदेव स्वर्ण मंदिर में भक्तों के सहयोग से अन्नकूट प्रसादी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के तहत सुबह भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद आकर्षक श्रृंगार कर भगवान को नवीन पोशाक धारण कराई गई और विशेष फूल बंगला झांकी सजाई गई।

भगवान की महाआरती के बाद मूंग, मोठ, बाजरा, पूरी-सब्जी, गड़मड़ सब्जी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर प्रवक्ता कमलेश शर्मा ने बताया कि आयोजन में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शनिदेव की दिव्य झांकी के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने भगवान को प्रिय वस्तुओं का भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महोत्सव में भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से भगवान शनिदेव का गुणगान किया। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भगवान की प्रसादी ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here