स्टार्ट अप मूज एंड क्विल का स्प्रिंग हाउस से हुआ एमओयू

0
65
Startup Moose & Quill Signs MoU with Spring House.
Startup Moose & Quill Signs MoU with Spring House.

जयपुर। प्रदेश के अग्रणी जयपुर स्थित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (एआईसी) जेकेएलयू की ओर से सपोर्टेड स्टार्ट अप ”मूज एंड क्विल” को बीटूबी हाइजीन में भारत की प्रसिद्ध फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस प्रोवाइडर्स में से एक स्प्रिंग हाउस वर्कस्पेस के साथ काम करने का अवसर मिला है।

इसको लेकर ”मूज एंड क्विल” की को-फाउंडर निधि एवं स्प्रिंग हाउस वर्कस्पेस के सीओओ सौरभ कालरा के मध्य एमओयू किया गया। गौरतलब है कि स्प्रिंग हाउस के दिल्ली में ही 25 से अधिक सेंटर्स हैं एवं इसका तेजी से विस्तार हो रहा है, ऐसे में इस स्टार्ट अप के लिए यह एक गौरव का एमओयू है। मूज एंड क्विल की ओर से सस्टेनेबनल प्रोडक्ट को अफोर्डेबल बीटूबी में हर्ष केमिकल यूज किया जाता है जो अपेक्षाकृत बेहतर हाइजीन के पेरामीटर्स पर होता है।

एआईसी जेकेएलयू की सीईओ निधि कच्छावा ने बताया कि अधिकतर सेंटर इन्क्यूबेटर फंडिंग पर फोकस करते है, जबकि एआईसी जेकेएलयू इसके साथ ही स्टार्टअप की पहचान और उसके आगे मिलने वाले काम पर भी फोकस करता है, यही वजह है कि यहां से सपोर्टेड स्टार्ट अप पूरे देश में बेहतर काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here