जयपुर। आस्था भक्ति के विशाल पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में प्रेम प्रकाश मंडल के चतुर्थ पीठाधीश्वर मर्यादामूर्ति सद्गुरु स्वामी हरिदास राम महाराज का पंच दिवसीय जन्मोत्सव 27 अप्रैल सोमवार (एकादशी ) से 1 मई शुक्रवार पूर्णिमा तक श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा।
पंच दिवसीय उत्सव में सोमवार 27 अप्रैल को प्रात 7 से 9 बजे तक नित्य नियम से प्रार्थना व संत महात्माओं के सानिध्य में भजन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके पश्चात श्री मदभागवत गीता, श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठों का शुभारंभ होगा।
प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 प्रार्थना, सतगुरु स्वामी हरिदास राम महाराज की प्रवचन कैसेट का वाचन ,आरती व साय काल 5 से 7 बजे तक भजन, स्वामी हरिदास राम जी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। जिसके पश्चात आरती आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तत्पश्चात विशाल आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
पूज्य स्वामी मोहन प्रकाश महाराज ने बताया कि पंच दिवसीय जन्मोत्सव के अंतर्गत सेवा कार्यों में गोशाला में गाय माता को हरा चरा,फल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के बाहरी क्षेत्र में राहगीरों को पुलाव के साथ फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। वही श्री अमरपुरा स्थान के बाहर निरंतर चल रहे अन्न भोजन प्रसादम में राहगीरों को छाछ,फल , शर्बत ,लस्सी एवं मिष्ठान वितरित किए जाएंगे।



















