शिक्षामंत्री ने ली प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा बैठक

0
54

जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को शिक्षा संकुल में प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंनें गैर सरकारी विद्यालयों के मान्यता/क्रमोन्नति के लंबित प्रकरण, महिला कार्मिकों या छात्राओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण, 16 सीसीए प्रकरण, एसीबी व पुलिस जांच के प्रकरण, भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी प्रकरण आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली व लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

शिक्षामंत्री ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम व प्रवेशोत्सव की भी समीक्षा की। विभाग की ओर से इस वर्ष चार दिवसीय सघन हाउस होल्ड सर्वे व प्रवेशोत्सव के परिणामस्वरूप अब तक राजकीय विद्यालयों में हुए 69 लाख से अधिक नामांकन पर उन्होंने संतोष जताते हुए विभाग को बधाई दी। उन्होंने आगामी समय में आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव ने शिक्षामंत्री को विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। निदेशक माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट ने निदेशालय की ओर से लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here