
जयपुर। देश और दुनिया की प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द फोरम फॉर इंडिया इंटेलेक्चुअल ग्रोथ 2026’ के 41 वें संस्करण का भव्य आयोजन 30 मई को नई दिल्ली स्थित मैपल गोल्ड बैंक्वेट्स, रेडिसन ब्लू होटल पश्चिम विहार में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वन एक्स अकादमी की ओर से प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। शो डायरेक्टर मोनिका ने बताया कि यह मंच उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को समर्पित है, जिन्हें अब तक उनकी उपलब्धियों के अनुरूप पहचान नहीं मिल सकी है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नमो सेना मोदी एवं अखंड भारतीय राष्ट्रीय सेवा संघ के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. बिजेन्दर सिंह डी अहलावत करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्री विभूषित श्रीमद पीताम्बरा पशुपति पीठाधीश्वर विश्वगुरु डॉ. गौरी शंकर महाराज उपस्थित रहेंगे।
वहीं रेलवे मंत्रालय के चीफ इंजीनियरिंग एवं भारत सरकार के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. आलोक कुमार भार्गव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद अतिथियों का सम्मान, प्रेरणादायी संबोधन, शपथ एवं साइटेशन वाचन, मानद उपाधियों का वितरण, फोटो सेशन का आयोजन किया जाएगा।
वन एक्स अकादमी की डायरेक्टर मोनिका ने बताया कि यह आयोजन देश की बौद्धिक एवं प्रेरणादायी प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड कोट-पैंट-टाई अथवा प्रोफेशनल अटायर निर्धारित किया गया है।
इस आयोजन में प्रॉपर्टी पार्टनर के रूप में वन एक्स प्रॉपर्टी के डायरेक्टर नितिन के अग्रवाल तथा हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में सेवन सीज होटल सहयोगी भूमिका निभा रहे हैं।


















