एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने निकाली पन्द्रह साल से पीड़ित महिला की बच्चेदानी से विशाल गांठ

0
38
Doctors at SMS Hospital removed a massive tumor from the uterus of a woman who had been suffering for fifteen years.
Doctors at SMS Hospital removed a massive tumor from the uterus of a woman who had been suffering for fifteen years.

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 42 वर्षीय महिला की बच्चेदानी से 24x19x17 सेंटीमीटर आकार की विशाल गांठ निकालकर नई चिकित्सीय उपलब्धि हासिल की है। चिकित्सकों का दावा है कि एसएमएस अस्पताल में अब तक निकाली गई यह बच्चेदानी की सबसे बड़ी गांठों में से एक है।

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि डीग जिले के कुम्हेर निवासी मरीज मनोज पिछले करीब पन्द्रह वर्षों से पेट में गांठ की समस्या से पीड़ित थी। गांठ का आकार अत्यधिक बड़ा होने के कारण उसे लगातार पेट दर्द और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी।

सर्जन डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सामान्यत: इतनी बड़ी गांठ निकालने के लिए पेट पर बड़ा चीरा लगाना पड़ता है, लेकिन एसएमएस अस्पताल की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर सर्जिकल प्रबंधन के जरिए डिलीवरी के दौरान लगाए जाने वाले छोटे चीरे से ही सफल ऑपरेशन किया। इससे मरीज को कम रक्तस्राव हुआ और रिकवरी भी तेजी से हो रही है।

उन्होंने बताया कि यह जटिल सर्जरी डॉ. राजेंद्र मांडिया और डॉ. आर.जी. खंडेलवाल के निर्देशन में डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्र चौधरी और डॉ. सोनाली की टीम ने सफलतापूर्वक की। वहीं इस ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. सुशील भाटी, डॉ. कंचन चौहान, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. मनोज सोनी, डॉ. नम्रता कौशिक और डॉ. विधि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं नर्सिंग स्टाफ से हिम्मत सिंह की विशेष भूमिका रही। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here