अमावस्या पर गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुर श्रीजी का हुआ पंचामृत अभिषेक

0
49
A group of devotees departs from the Moti Dungri Ganesh Temple for the Char Dham Yatra.
A group of devotees departs from the Moti Dungri Ganesh Temple for the Char Dham Yatra.

जयपुर। श्री गोविंद देवजी मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या (देवपीतकायज्ञा) के अवसर पर शनिवार को विशेष धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया गया तथा जल यात्रा झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में मंगला झांकी के पश्चात ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ। इसके बाद ठाकुरजी को अमावस्या के अवसर पर काले रंग की धोती-दुपट्टा पोशाक धारण कराई गई तथा पुष्पों से विशेष श्रृंगार एवं मुकुट सजाया गया।

वहीं राजभोग झांकी में ठाकुर श्रीजी की आकर्षक जलयात्रा झांकी के दर्शन प्रातः 11:15 बजे से 11:45 बजे तक हुए। इस दौरान ठाकुर श्रीजी एवं राधा रानी जी के करकमलों में सोने की पिचकारी धारण कराई गई। गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठाकुरजी को खरबूजा, तरबूज सहित विभिन्न ऋतु फल एवं सिकरान पूड़ी का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि सायंकाल 7 बजे से मंदिर चौगान में ठाकुर श्रीजी के समक्ष अमावस्या की विशेष कीर्तन सेवा मंदिर परिकर जनों द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं जलयात्रा उत्सव श्रृंखला के अंतर्गत कनक घाटी स्थित ठाकुर श्री नटवर जी मंदिर (मातहत मंदिर श्री गोविंद देवजी) में 24 मई को शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक जल यात्रा झांकी के विशेष दर्शन होंगे। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शनों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here