दिल को छू रहा आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना

0
53
Come, my beloved—you are touching my heart, stepping into the courtyard of my dreams.
Come, my beloved—you are touching my heart, stepping into the courtyard of my dreams.

जयपुर। रोमांस—मधुर संगीत और खूबसूरत लोकेशन्स से सजा नया गीत ‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’ रिलीज होते ही संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आश्विन महाराज द्वारा प्रस्तुत इस रोमांटिक गीत में प्यार और अपनापन के भावों को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है।

गीत में फिटरी कुसनैनी और रोनक चटर्जी की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दोनों कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने गीत को और भी खास बना दिया है। गीत को मधुर आवाज दी है शंकर दास ने, जबकि संगीत और बोल सतीश त्रिपाठी ने तैयार किए हैं। निर्देशन की कमान स्वयं आश्विन महाराज ने संभाली है।

गाने की कोरियोग्राफी आनंद भकुनी ने की है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अगुस पांडे द्वारा की गई है। बाली के खूबसूरत लोकेशन्स और आकर्षक विजुअल्स गीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर का लुक देते हैं। गीत की शूटिंग ‘कोर्टयार्ड बाय मैरियट रिज़ॉर्ट में की गई है, जिसने इसके दृश्यांकन को और भी भव्य बना दिया है।

‘आजा सजना मेरे ख्वाबों के अंगना’ महाराजाह म्यूज़िक के बैनर तले रिलीज हो चुका है और अपनी मधुर धुनों, रोमांटिक अंदाज और शानदार फिल्मांकन के कारण दर्शकों से सराहना प्राप्त कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here