अमावस्या पर गौ सेवा का संकल्प: गौ भक्तों ने किया चारा और गुड़ वितरण

0
61
A Pledge of Cow Service on Amavasya
A Pledge of Cow Service on Amavasya

जयपुर। श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति द्वारा अमावस्या तिथि पर मासिक गौसेवा कार्यक्रम श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने गायों को हरा व सूखा चारा, गुड़ और खल खिलाकर गौ सेवा की।

इस कार्यक्रम के तहत सुबह 7:30 बजे गौभक्त श्री चारभुजा नाथ गौशाला पहुंचे, जहां गायों के लिए चारे एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टेलर ने बताया कि हर माह अमावस्या पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार भी सैकड़ों गौ भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर गौशाला संचालकों तथा समिति के जयपुर जिला प्रभारी रमेश चंद्र मेवाड़ा और कन्हैयालाल लुगरिया का दुपट्टा एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि जिन गौशालाओं में सहायता की आवश्यकता थी, वहां हरे और सूखे चारे की गाड़ियां भेजी गईं। साथ ही गायों के पीने के पानी के लिए टंकी लगाने और पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की भी पहल की गई।

गणेश नारायण बैरवा ने बताया कि समिति द्वारा हर माह की तरह इस बार भी अनाथ आश्रमों और निशक्तजनों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था की गई, जिसमें करीब 200 लोगों को भोजन वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में समिति के सचिव हनुमान सहाय लुगरिया सहित विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत, भंवरलाल बैरवा, अरविंद टेलर, संजय कुमार मीणा, अशोक प्रजापत, सुरेंद्र बैरवा, रामफूल बैरवा, कन्हैयालाल शर्मा, अरुण शर्मा, किशोर लाल बैरवा, राशिद, मेघराज और विजेंद्र सहित सैकड़ों गौ भक्त मौजूद रहे। गौ भक्तों ने अपने हाथों से गायों को चारा और गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया तथा समाज में गौ संरक्षण और परोपकार का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here