जयपुर। नवदुर्गा शक्तिपीठ फाउंडेशन की ओर से शनिवार को मां भगवती का 20वां पाटोत्सव भगवती धाम में मनाया गया । नवदुर्गा शक्तिपीठ के सद्गुरु जय जी महाराज के सान्निध्य मे झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में में माता का दिव्य दरबार सजाया। इससे पूर्व सुबह पंचामृत, फलों और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। नवीन पोशाक धारण कराकर सुहाग की वस्तुएं अर्पित कीं । फूल बंगला झांकी सजाकर शीतलता प्रदान करने वाले व्यंजनों का भोग लगाया । कन्या पूजन कर उपहार भेंट किए । दुर्गा सप्तशती के पाठ हवन का आयोजन हुआ । संत-महंतों के सान्निध्य में माता की।
महाआरती हुई । वैष्णो माता का दरबार सजाकर भजन संध्या आयोजित की गई । जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़ कर एक रचना सुना कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया । भजन संध्या में माता के स्वरूप झांकियो का मंचन किया इस मौके पर काले हनुमान मंदिर के पं. योगेश शर्मा, सरस निकुंज के महंत अलबेली माधुरी शरण महाराज , प्रवीण बड़े भैया, गोविंद देवजी मंदिर के मानस गोस्वामी, स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज, , कथावाचक राजेश्वर महाराज, पंडित राजकुमार चतुर्वेदी,सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, श्री आदि गौड़ मूर्ति कला संस्था जयपुर अध्यक्ष पंडित सत्यनारायण पांडे,श्री श्याम सेवा पदयात्रा समिति के अध्यक्ष पंडित नारायण माडोलिया, केदार अग्निहोत्री , एवं समस्त समस्त कार्यकारिणी, चांदपोल व्यापार मंडल के सचिव घनश्याम भूतड़ा, योगेंद्र शर्मा,नवदुर्गा शक्तिपीठ फाउंडेशन के पदाधिकारी सुभाष शर्मा ,शिवम शर्मा , अर्जुन शर्मा, ने संत-महंतों का सम्मान किया गया । आयोजन में पधारे हजारों श्रद्धालु भक्त जनों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की ।



















