ऑनलाइन इंटरनेशनल ड्राइंग कॉन्टेस्ट में बच्चों को मिलेगा कला और कल्पना शक्ति दिखाने का वैश्विक मंच

0
44
Online International Drawing Contest
Online International Drawing Contest

जयपुर। बच्चों की रचनात्मकता,कल्पना शक्ति और कला प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “वीणा वाटिका 3rd ऑनलाइन इंटरनेशनल ड्रॉइंग कॉन्टेस्ट 2026” का शुभारंभ किया गया है। इस प्रतियोगिता में भारत सहित विभिन्न देशों के 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता का विषय “MY BUDDY NATURE” रखा गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना तथा उनकी भावनाओं को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय स्तर की ज्यूरी द्वारा किया जाएगा, जिसमें रूस, लंदन (यूके) सहित विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित कला विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह ज्यूरी बच्चों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और कल्पना शक्ति का मूल्यांकन करेगी।
प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इस पहल को लेकर कई स्कूलों, आर्ट टीचर्स और आर्ट स्टूडियो में उत्साह देखा जा रहा है, जो विद्यार्थियों को अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और वैश्विक पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी वीणा वाटिका वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here