नैन्सी ने डेडलिफ्ट में जीता गोल्ड: परी और हर्ष ने हासिल किए सिल्वर

0
24

जयपुर। पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। जयपुर में आयोजित ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में कॉलेज की बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा नैन्सी जांगिड़ ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में उन्हें प्रतिष्ठित ‘स्ट्रॉन्ग वुमन’ के खिताब से भी सम्मानित किया गया। वहीं जयपुर के टैक्सिला बिजनेस स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में परी जैन ने बैडमिंटन में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में हर्ष सुखीजा ने आर्म रेसलिंग में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी ताकत और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और कॉलेज के सहयोगात्मक माहौल के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को यह सफलता मिली है। कॉलेज प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here