भोजपुरी अंदाज में दिखे अक्षय कुमार: घिस घिस घिस गाने ने मचाया धमाल

0
61

जयपुर। वेलकम टू द जंगल के नए गाने घिस घिस घिस में अक्षय कुमार का बेहद अतरंगी और कॉमिक अंदाज सामने आया है। गाने में अक्षय एक ओवर-द-टॉप भोजपुरी अभिनेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

चमकदार कपड़ों, मसालेदार स्टाइल और कॉमिक टाइमिंग से भरपूर इस गाने में अक्षय का किरदार पूरी तरह भोजपुरी फिल्मी अंदाज में दिखाई देता है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इसे अक्षय कुमार के हालिया वर्षों का सबसे अनप्रेडिक्टेबल कॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन बता रहे हैं।

जंगली म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रोस ने कंपोज किया है, जबकि विक्रम मॉन्ट्रोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो म्यूजिक वीडियो टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नजर आएंगे। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here