श्री बड़ पीपली बालाजी धाम में 4644 किलो दूध से हुआ अभिषेक

0
40
Shri Bad Peepali Balaji Dham
Shri Bad Peepali Balaji Dham

जयपुर। झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बड़ पीपली बालाजी धाम में आयोजित 43 दिवसीय दुग्धाभिषेक अनुष्ठान गुरुवार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया

43 दिनों तक चले इस विशेष अनुष्ठान में भक्ति और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे अनुष्ठान के दौरान बालाजी महाराज का कुल 4,644 किलो दूध से अभिषेक किया गया। धाम में गूंजे राम नाम के जयकारों के बीच 55 लाख राम नाम मंत्रों का श्रद्धापूर्वक उच्चारण किया गया। भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा के 4,644 पाठ किए गए। आयोजन की पूरी अवधि में श्रद्धालुओं के बीच 2,193 किलो प्रसादी का वितरण किया गया।

यह विशाल अनुष्ठान धाम के महंत प्रमेंद्र नाथ महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। महंतश्री ने बताया कि इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य जीव कल्याण, राष्ट्र की उन्नति तथा सभी भक्तजनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करना है।

धाम के प्रवक्ता विक्रम सिंह रुंडल ने जानकारी दी कि महंत प्रमेंद्र नाथ महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर प्रबंधन केवल धार्मिक आयोजनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

वन्यजीवों के लिए भोजन-पानी: पापड़ के हनुमान जी जंगल, सामोद जंगल और कालक जंगल क्षेत्रों में विचरण करने वाले जीव-जंतुओं के लिए दाने और पानी की समुचित व्यवस्था कराई गई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न सार्वजनिक और प्राकृतिक स्थानों पर बड़ी संख्या में परिंडे बांधे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here