स्पा की आड़ में चल रहा था खेल: 3 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार

0
58
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की दक्षिण जिला पुलिस ने शुक्रवार को अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 3 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं श्यामनगर थाना पुलिस ने गुर्जर की थड़ी क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश चंदू देशवाल को भरतपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देशन में पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों और सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना की शिकायतों पर कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा तथा एसीपी आदित्य काकड़े के सुपरविजन में गठित टीम ने 5 जून को दो स्पा सेंटरों पर दबिश दी।

लग्जरी स्पा सेंटर से संचालक अजय वर्मा, शिवानी शर्मा, सादिका वाजिद, मोनिका मीणा तथा ग्राहक प्रकाश सैनी और श्रीकांत विजय को गिरफ्तार किया गया। वहीं ईला स्पा सेंटर से संचालक सुनील यादव और कर्मचारी विकास यादव को पकड़ा गया।

दूसरी कार्रवाई में श्यामनगर थाना पुलिस ने कुख्यात कान्हा ठाकुर गैंग के सदस्य और 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश चंदू देशवाल उर्फ चंद्रशेखर को भरतपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 की रात गुर्जर की थड़ी इलाके में एक युवक के बाथरूम करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कान्हा ठाकुर, चंदू देशवाल और उनके साथियों ने स्कॉर्पियो से उतरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में श्याम नगर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं आसूचना के आधार पर उसे भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी कान्हा ठाकुर और टीकेंद्र सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब चंदू देशवाल से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here