जयपुर। आगामी कॉमेडी फिल्म Welcome to the Jungle का नया गीत Deewane Hain रिलीज होने के साथ ही चर्चा में है। यह गीत पुराने बॉलीवुड के उन जश्न और उत्सव आधारित गीतों की याद दिलाता है, जो कभी शादी-ब्याह, त्योहारों और सामाजिक आयोजनों की पहचान हुआ करते थे।
फिल्म की विशाल स्टारकास्ट पर फिल्माए गए इस गीत में रंग-बिरंगे दृश्य, सामूहिक उत्सव और अपनत्व का माहौल देखने को मिलता है। गीत के संगीतकार, गीतकार और गायक Anand Raj Anand ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी ट्रेंड का अनुसरण करना नहीं, बल्कि ऐसा गीत बनाना था जिससे लोग सहज रूप से जुड़ सकें और जिसे हर खुशी के अवसर पर गुनगुनाया जा सके।
गीत को आनंद राज आनंद और Amruta Fadnavis ने स्वर दिए हैं। संगीत निर्माण विक्रम नागी और अरेंजमेंट प्रकाश पीटर्स ने किया है। गीत में लाइव इंस्ट्रूमेंट्स, दमदार परकशन और कश्मीरी लोकधुनों की झलक भी शामिल की गई है। अमृता फडणवीस ने कहा कि गीत की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सादगी और लोगों को जोड़ने वाली सकारात्मक ऊर्जा है।
निर्देशक Ahmed Khan की इस फिल्म में Akshay Kumar, Suniel Shetty, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Paresh Rawal, Raveena Tandon, Lara Dutta, Johnny Lever, Arshad Warsi समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
निर्माता राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और Firoz A. Nadiadwala की यह फिल्म 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का नया गीत ‘दीवाने हैं’ सोशल मीडिया ट्रेंड्स से अलग सामूहिक उत्सव और पारिवारिक जश्न की भावना को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।



















