अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

0
56
Kingpin of interstate vehicle theft gang arrested
Kingpin of interstate vehicle theft gang arrested

जयपुर। बनी पार्क थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चौपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर चोरी की एक क्रेटा कार बरामद की है। आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह राजस्थान सहित कई राज्यों में दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि बनी पार्क थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चौपहिया वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना मुख्य सरगना घेवरचंद गुर्जर उर्फ अभिषेक निवासी भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में मनीष सोलंकी उर्फ बंशी और शोएब मोहम्मद कुरैशी को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर दो चोरी के वाहन बरामद किए गए।

जहां पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना घेवरचंद गुर्जर उर्फ अभिषेक निवासी भीलवाड़ा है, जो चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और पूरे नेटवर्क का संचालन करता था। पुलिस ने उसकी तलाश कर गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से करणी विहार थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक क्रेटा कार बरामद की।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य पहले महंगी गाड़ियों की रेकी करते थे। इसके बाद विशेष तकनीक और उपकरणों की मदद से बिना शोर किए वाहन के शीशे को नुकसान पहुंचा कर वाहन में प्रवेश करते और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए चाबी को कोडिंग कर वाहन चोरी कर लेते थे। गिरोह के सदस्य चोरी के वाहनों को अन्य राज्यों में बेच देते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी घेवरचंद गुर्जर वर्ष 2020 के एक पॉक्सो मामले में 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा काट रहा था। वर्ष 2024 में 14 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, वाहन चोरी, पॉक्सो और अन्य गंभीर अपराधों सहित कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह ने जयपुर के करधनी, चित्रकूट, करणी विहार, श्याम नगर, मानसरोवर, विधायकपुरी और बनीपार्क सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here