वेलकम टू द जंगल का नया गीत ‘ओ मेरे बलम’ हुआ रिलीज़

0
40

जयपुर। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया रोमांटिक गीत ‘ओ मेरे बलम’ रिलीज़ हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी छोटी-सी झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, जिसके बाद फैंस इसके पूरे गाने का इंतजार कर रहे थे।

फिल्म के पहले रिलीज़ हुए मस्ती भरे गीत ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ से अलग ‘ओ मेरे बलम’ एक मधुर और भावनात्मक गीत है। इसका संगीत आनंद राज आनंद ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल फरहाद सामजी ने लिखे हैं। काव्याकृति और साकेत बी ने इसे अपनी आवाज़ दी है।

संगीतकार आनंद राज आनंद ने कहा कि इस गीत को सरल और दिल को छूने वाली धुन के साथ तैयार किया गया है। ट्रेलर में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इसकी लोकप्रियता का संकेत पहले ही दे दिया था।

गाने का म्यूजिक प्रोडक्शन अंकित गुप्ता (अंकी) ने किया है, जबकि मिक्सिंग और मास्टरिंग भास्कर शर्मा ने की है। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here