222 किलो डोडा पोस्त सहित नशा कारोबारी गिरफ्तार

0
134

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के सामोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम अमरपुरा में छापेमारी कर 222.48 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद कर एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपित तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि सामोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सुरेश कुमार (37) निवासी अमरपुरा को धर—दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान मकान के पीछे बने कमरे से 13 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 222 किलो 48 ग्राम (222.48 किलोग्राम) डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। मौके से मादक पदार्थ की तौल में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी डोडा पोस्त रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस अब आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस अभियान में थानाधिकारी हेमराज सिंह, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और सुभाषचन्द्र, कांस्टेबल बाबूलाल, रामनारायण, मोहन सिंह तथा महिला कांस्टेबल मोनिका कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here