निर्जला एकादशी पर नृत्यम फाउंडेशन की पहल: शरबत और फलों के वितरण से दिया मानवता का संदेश

0
66
Nrityam Foundation distributed sherbet and fruits on Nirjala Ekadashi.
Nrityam Foundation distributed sherbet and fruits on Nirjala Ekadashi.

जयपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नृत्यम फाउंडेशन की ओर से सुल्तान नगर कच्ची बस्ती में जरूरतमंद लोगों को शरबत एवं फलों का वितरण कर सेवा, समरसता और मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और सेवा कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर नृत्यम फाउंडेशन की अध्यक्षा काजल सैनी, संतोष सैनी, पूर्वांशी सैनी, सिद्धि सैनी तथा प्रवासी संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह कासनिया ने वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवासी संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह कासनिया ने कहा कि सनातन संस्कृति के व्रत, पर्व और त्योहार केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सेवा, समरसता और सामाजिक एकता के सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि सभी पर्व समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनाने चाहिए, ताकि सनातन संस्कृति की एकता, उदारता और मानव सेवा की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

नृत्यम फाउंडेशन की अध्यक्षा काजल सैनी ने कहा कि फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा तथा आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को शरबत एवं फल वितरित किए गए। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा अभियान से लाभार्थियों ने राहत महसूस की और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायी पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here