रियल एस्टेट: जगतपुरा में टरबन ग्रुप का नया कमर्शियल हब, निवेश और व्यापार के लिए बनेगा ‘लैंडमार्क’

0
38

जयपुर। राजधानी जयपुर के तेजी से उभरते और प्रमुख कमर्शियल क्षेत्र जगतपुरा में एक नया अत्याधुनिक व्यावसायिक प्रोजेक्ट आकार ले रहा है। रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके प्रतिष्ठित टरबन ग्रुप ने यहाँ अपने पहले कमर्शियल प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। महल रोड की प्राइम लोकेशन पर विकसित यह परियोजना न केवल व्यापारिक गतिविधियों का नया केंद्र बनने की क्षमता रखती है, बल्कि निवेशकों के लिए भी एक आकर्षक अवसर के रूप में देखी जा रही है।

यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जगतपुरा के महल रोड पर स्थित 160×80 फीट की कॉर्नर प्रॉपर्टी पर विकसित किया जा रहा है। 200 फीट चौड़ी मुख्य सड़क से सीधा जुड़ाव इसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाता है। महल रोड तेजी से जयपुर के प्रमुख व्यावसायिक कॉरिडोर के रूप में उभर रहा है, ऐसे में इस लोकेशन पर स्थित यह परियोजना बेहतर विजिबिलिटी और आसान एक्सेस के कारण व्यापारियों और ब्रांड्स के लिए आकर्षण का केंद्र मानी जा रही है।

प्रोजेक्ट के निदेशक मिथलेश गुप्ता के अनुसार इस बहुमंजिला भवन को आधुनिक व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। परियोजना में विभिन्न फ्लोर पर अलग-अलग उपयोग की योजना रखी गई है।

इस परियोजना की सबसे खास विशेषता इसकी कम्युनिटी-ओरिएंटेड डिजाइन है। सामान्य कमर्शियल इमारतों से अलग, इसमें प्रत्येक फ्लोर पर कैफे-स्टाइल सिटिंग एरिया विकसित किया जा रहा है। यह व्यवस्था प्रोफेशनल्स को कार्य के बीच एक आरामदायक और सामाजिक वातावरण उपलब्ध कराएगी।

टरबन ग्रुप की प्रीति शर्मा के अनुसार इस प्रोजेक्ट में लोअर ग्राउंड और कियोस्क क्षेत्र को विशेष निवेश मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में जगतपुरा में कमर्शियल संपत्तियों की कीमतें लगभग 30,000 रुपये प्रति वर्ग फीट तक पहुंच चुकी हैं, जबकि कंपनी इस प्रोजेक्ट को लॉन्चिंग ऑफर के तहत अपेक्षाकृत कम दरों पर उपलब्ध करा रही है।

कंपनी ने इस परियोजना को तीन वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। डेवलपर्स का मानना है कि रणनीतिक लोकेशन और आधुनिक डिजाइन के चलते यह प्रोजेक्ट भविष्य में न केवल मजबूत रेंटल रिटर्न देगा, बल्कि निवेशकों को दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि का भी लाभ प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here