नृत्यम् फाउंडेशन की पहल: सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों और महिलाओं को मिला हुनर का मंच

0
48
Children and women found a platform to showcase their skills at the seven-day summer camp.
Children and women found a platform to showcase their skills at the seven-day summer camp.

जयपुर। नृत्यम् फाउंडेशन की ओर से आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह रविवार को सोडाला स्थित एलाइन योगा स्टूडियो में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। इस समारोह में शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, वहीं विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नृत्यम् फाउंडेशन की निदेशक काजल सैनी ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भीमसिंह कासनिया ने बच्चों एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नृत्यम् फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सचिव सत्यनारायण माली, कोषाध्यक्ष रेणु सैनी तथा अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। नेशनल ब्यूटी एसोसिएशन के अध्यक्ष नवरत्न सैनी, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शैफाली गुप्ता एवं अक्षरा शर्मा को ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के लिए, रेणु सैनी को डांस प्रशिक्षण, मीनाक्षी जायसवाल को योग प्रशिक्षण तथा टाइगर मार्शल एकेडमी को मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं समारोह के अंत में प्रतिभागियों ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए और नृत्यम् फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here