गिरधारीपुरा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: शिक्षा को बताया सफलता की सबसे बड़ी कुंजी

0
72
Meritorious students felicitated in Girdharipura
Meritorious students felicitated in Girdharipura

जयपुर। गिरधारीपुरा में समस्त गिरधारीपुरा विकास समिति के तत्वावधान में शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता और आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम है तथा विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में स्थानीय पार्षद राधेश्याम बोहरा तथा करनी विहार मंडल अध्यक्ष कालूराम शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।

समारोह का आयोजन समस्त गिरधारीपुरा विकास समिति द्वारा समिति अध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर रणवीर सिंह, प्रभु बैरवा, प्रवीण झा, इंद्राज जानू, नीरज, शिवकरण, सुरेश, रघुवीर, हेमराज, ब्रजेश, गोपाल, विशाल, लक्ष्मी विश्नोई, आशा कुशवाह सहित विकास समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here