अल्फा के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी, प्रशंसकों से की मुलाकात

0
61
Alia Bhatt and Sharvari arrived in Jaipur to promote 'Alpha'.
Alia Bhatt and Sharvari arrived in Jaipur to promote 'Alpha'.

जयपुर। आगामी फिल्म अल्फा के प्रमोशनल टूर के तहत बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी सोमवार को जयपुर पहुंचीं। दोनों कलाकारों ने शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए प्रशंसकों और विद्यार्थियों से संवाद किया तथा फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

प्रमोशनल दौरे की शुरुआत मिराज सिनेमाज से हुई। जहां आलिया और शरवरी ने प्रशंसकों एवं दर्शकों से मुलाकात की। इसके बाद दोनों कलाकारों ने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म अल्फा अपने दमदार एक्शन किरदारों की तैयारी और शूटिंग के अनुभव साझा किए। छात्रों ने भी कलाकारों से सवाल पूछे, जिनका दोनों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया।

दौरे के दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने जयपुर के प्रतिष्ठित पत्रिका गेट का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं और अल्फा बाइकर्स के साथ विशेष फोटो-ऑप में हिस्सा लिया। यह आकर्षक आयोजन फिल्म के प्रमोशनल अभियान का खास आकर्षण रहा।
जयपुर में आयोजित इस प्रमोशनल टूर को प्रशंसकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली। बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here