आषाढ़ माह आज से प्रारंभ: इस बार अच्छी बारिश के योग

0
62
Ashadh month begins today: Signs point to good rainfall this time.
Ashadh month begins today: Signs point to good rainfall this time.

जयपुर। पंचांग के अनुसार सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में आना वर्षा ऋतु का प्रारंभ माना जाता हैं । इस बार आषाढ़ में 13 दिन,श्रावण में 16 दिन,भाद्रपद में 15 दिन और आश्विन में 12 दिन अच्छी बारिश होने के योग बन रहे हैं। चार माह आषाढ़ से आश्विन माह तक कुल 56 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना हैं।

इस बार वर्षाकाल में अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। इस बार रोहिणी का निवास समुद्र में हैं। जब रोहिणी समुद्र में होती हैं तो वह वर्षाकाल सुभिक्ष यानी उत्तम वर्षा और अच्छी पैदावार लेकर आता हैं। इस वर्ष सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश महिष यानी भैंसा वाहन पर हो रहा हैं। इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना हैं।

पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु और अधिदेवता भगवान रुद्र हैं। 06 जुलाई तक सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में रहने से अच्छी बारिश के योग बन रहे हैं। शनि देव 26 जुलाई को वक्री होंगे और अगस्त के मध्य में सूर्य सिंह राशि में होने से तथा वहां बुध व केतु के साथ संबंध बनने से बारिश होगी।

इस बार पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र के समय अच्छी वर्षा होने की संभावना हैं। आर्द्रा से हस्त नक्षत्र तक कुल आठ नक्षत्र वर्षाकाल के माने गए हैं जो लगभग 120 दिनों तक रहते हैं। 18 सितंबर 2026 को मंगल ग्रह मिथुन राशि से कर्क जलीय राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे बारिश होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here