निर्माणाधीन मकानों से कॉपर वायर चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

0
60
Two notorious criminals arrested along with gamblers.
Two notorious criminals arrested along with gamblers.

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर कॉपर वायर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए कॉपर वायर के बंडल बरामद किए हैं। पुलिस ने करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंच बनाई और वारदात का खुलासा किया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि हरमाड़ा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर कॉपर वायर चोरी करने वाले इमरान खान (34 निवासी नींदड़ (हरमाड़ा) तथा काशिफ अली (30) निवासी भजनपुरा (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) हाल भट्टा बस्ती जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए दिन में कॉलोनियों में घूम कर सूने एवं निर्माणाधीन मकानों की रेकी करते थे।

रात में ताले तोड़कर कॉपर वायर चोरी करते और बाद में उन्हें औने-पौने दामों में बेचकर मिली रकम से नशा और मौज-मस्ती करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी उदय सिंह, हेड कांस्टेबल निरंजन सिंह, कांस्टेबल दयाराम और महेंद्र की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here