जयपुर। छोटी काशी से अमरनाथ यात्रा की यात्रा पर रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को बरकत नगर विस्तार गोवर्धन धाम मंदिर से अमरनाथ यात्रा रवाना हुई। यात्रा को आशीष सराफ, विवेक सराफ भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मकुमार सैनी ने रवाना किया। यात्रा संयोजक जितेंद्र अजमेरा ने बताया कि यात्रा में 200 श्रद्धालुओं का जत्था चार बसों के साथ एक खाने के सामान का ट्रक यात्रा के साथ रवाना हुआ।
सर्वप्रथम मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। सालासर धाम, इच्छापूर्ण बालाजी, हनुमानगढ़, पंजाब, स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर, चेची माता, रामबन होते हुए 4 जुलाई को श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचेंगे। पांच जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।



















