जयपुर पुलिस कमिश्नर शनिवार को पुलिस थाना करधनी पर करेंगे जनसुनवाई

0
53
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Kardhani police station on Saturday.
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Kardhani police station on Saturday.

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 4 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना करधनी पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान झोटवाड़ा सर्किल के करधनी, खोरा बिसल, कालवाड़, मुरलीपुरा एवं झोटवाड़ा थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।

जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा, शिवदासपुरा, आमेर, रामगंज,चित्रकूट,मालवीय नगर ,जामडोली एवं बस्सी थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here