दिगंबर जैन मंदिर में शिखरों पर विराजमान जिनबिम्बों का हुआ महाअभिषेक

0
45
Grand anointing ceremony held for the Jina idols enshrined on the spires of the Digambar Jain temple.
Grand anointing ceremony held for the Jina idols enshrined on the spires of the Digambar Jain temple.

जयपुर। मानसरोवर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, एसएफएस राजावत फार्म का 36वां त्रिदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के दूसरे दिन, रविवार को पूरा मंदिर परिसर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। प्रातः काल भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के बाद, वर्ष में केवल एक बार होने वाले मंदिर जी के तीनों शिखरों में विराजमान जिनबिम्बों के महाअभिषेक का विशेष आयोजन किया गया, जिसे देखने और पुण्य अर्जित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

मंदिर समिति के मंत्री सोभाग मल जैन ने बताया कि रविवार सुबह मंत्रोच्चार के साथ विश्व में सुख, समृद्धि और अटूट शांति की कामना करते हुए वृहद शांतिधारा की गई। इस पावन क्रिया में श्रावकों को विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ।

दोपहर साढ़े 12 बजे से भक्ति का माहौल और अधिक गहरा गया। आचार्य श्री विशद सागर महाराज द्वारा रचित ‘आदिनाथ विधान पूजन’ का आयोजन किया गया। सांगानेर के पं. नवीन जैन, कैलाश चंद जैन और सुनील बज के सानिध्य में, तथा संगीतकार जिनेंद्र जैन व बबिता जैन के सुमधुर भजनों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने झूमते हुए पूजन संपन्न किया। विधान मंडल पर मुख्य पात्रों द्वारा भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here