आयुष शर्मा बने स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत के सह प्रचार प्रमुख

0
69
Ayush Sharma appointed Co-Publicity Head of Swadeshi Jagaran Manch, Jaipur Province.
Ayush Sharma appointed Co-Publicity Head of Swadeshi Jagaran Manch, Jaipur Province.

जयपुर। स्वदेशी जागरण मंच जयपुर प्रांत की आभासी प्रांत बैठक बैठक में हाल ही में संपन्न प्रांत विचार वर्ग की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित किए गए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राजस्थान क्षेत्र संयोजक सतीश आचार्य, राजस्थान क्षेत्र समन्वयक लोकेन्द्र सिंह नरूका, प्रांत संयोजक सुरेन्द्र नामा सहित प्रांत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रांत संयोजक सुरेन्द्र नामा ने बताया कि राजस्थान क्षेत्र संयोजक सतीश आचार्य ने अधिवक्ता आयुष शर्मा को स्वदेशी जागरण मंच, जयपुर प्रांत का सह प्रचार प्रमुख नियुक्तकिया।

आयुष शर्मा 2016 से 2019 तक स्वदेशी जागरण मंच, जयपुर महानगर में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने महानगर संयोजक के रूप में संगठन का नेतृत्व किया। वर्ष 2020 से वे हिंदू जागरण मंच, जयपुर प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here