जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, फुटपाथ पर खड़े 3 बच्चों समेत 5 को कुचला

0
102
Speeding truck wreaks havoc in Jaipur
Speeding truck wreaks havoc in Jaipur

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों समेत पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक शव के दो टुकड़े हो गए।

यह हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र में 200 फीट बाईपास पर मंगलवार सुबह हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ता हुआ नाले के कवर पर जा चढ़ा, जहां पांच लोग खड़े थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नाले का कवर टूट गया और सभी लोग नाले में जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने नाले में गिरे लोगों को बाहर निकालकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here