मंडी समिति के सचिव व करियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
28
Mandi Committee Secretary and clerk arrested for accepting a bribe.
Mandi Committee Secretary and clerk arrested for accepting a bribe.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को चूरू कृषि उपज मंडी समिति में कार्रवाई करते हुए समिति के सचिव डॉ. विकेन्द्र कुमार और सुपरवाइजर-कम-कैशियर कमल कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों ने परिवादी की फर्म को जारी नोटिस फाइल करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी चूरू को शिकायत मिली थी कि परिवादी की कृषि उपज मंडी समिति, चूरू स्थित फर्म को वर्ष 2019-20 और 2021 की रोकड़ बही एवं हिसाब-किताब के बिल प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस को फाइल करने और मामले में राहत देने के बदले सचिव डॉ. विकेन्द्र कुमार एवं सुपरवाइजर-कम-कैशियर कमल कुमार 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परिवादी को परेशान कर रहे थे।

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एसीबी चूरू की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया तथा रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई।

एसीबी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान मौके पर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here