भौमवती अमावस्या पर जयपुर में होगा सुंदरकांड पाठ

0
38

जयपुर। भौमवती अमावस्या के अवसर पर मंगलवार, 14 जुलाई को जयपुर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आम आदमी पार्टी की ओर से बिल्लेश्वर महादेव मंदिर, पानी की टंकी सर्किल, शास्त्री नगर थाने के पास आयोजित होगा। पार्टी ने शहर के राम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ सायं 5 बजे होगा। इसके बाद सायं 7 बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक भी मौजूद रहेंगी। पार्टी का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा प्रकट करना तथा धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।
पार्टी ने आमजन से आयोजन में सहभागी बनकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here