140 तुलसी पौधों के वितरण के साथ शुरू हुआ 140वें जन्मोत्सव का उल्लास

0
41
Celebrations for the 140th birth anniversary kicked off with the distribution of 140 Tulsi plants.
Celebrations for the 140th birth anniversary kicked off with the distribution of 140 Tulsi plants.

जयपुर। सनातन धर्म के प्रचारक एवं समाज सुधारक 1008 आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज के 140वें पंचदिवसीय जन्मोत्सव का आयोजन 15 से 19 जुलाई तक अमरापुर स्थान में हजारा हजूर गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज के सान्निध्य में होगा। जन्मोत्सव एवं चालिहा महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को ‘हर घर हरियाली’ अभियान के तहत श्रद्धालुओं को 140 श्यामा तुलसी के पौधे प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए।

आयोजकों ने बताया कि सुंदर ढंग से तुलसी रोपण करने वाले श्रद्धालुओं को जन्मोत्सव के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा। महोत्सव में हवन-यज्ञ, श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठ, सत्संग, महाआरती, नाट्य प्रस्तुति, कन्या एवं बटुक ब्राह्मण भोज, भव्य झांकियां, 140 व्यंजनों का भोग तथा संतों के प्रवचन होंगे।

19 जुलाई को प्राकट्य दिवस पर प्रातः पूजा-अर्चना, अभिषेक, अखंड ज्योति दर्शन, भजन-सत्संग, 140 किलो लड्डू महाप्रसादी का भोग तथा शाम को भजन-कीर्तन, रंगोली और 140 दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here