जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा गुरुवार को : रिमोट आधारित हाइड्रोलिक रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ

0
35
Jagannath's grand Rath Yatra on Thursday
Jagannath's grand Rath Yatra on Thursday

जयपुर। गुलाबी नगरी में 16 जुलाई(गुरुवार) को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। पुरी की परंपरा से प्रेरित इस आयोजन में गुप्त वृंदावन धाम के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विशेष रिमोट आधारित हाइड्रोलिक रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथयात्रा में शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहेगा।

आयोजकों के अनुसार इस बार भगवान का रथ आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता रिमोट आधारित हाइड्रोलिक प्रणाली है, जिसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर रथ की ऊंचाई कम या अधिक की जा सकेगी।

इससे मार्ग में आने वाले बिजली के तारों और अन्य अवरोधों से सुरक्षित रूप से रथयात्रा निकाली जा सकेगी। रथ को पुरी की परंपरा के अनुरूप लाल और पीले रंग के विशेष वस्त्रों से आकर्षक रूप दिया गया है।

रथयात्रा जयपुर होटल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री शिव सत्संग भवन, रामनिवास बाग पहुंचेगी। यहां भगवान की महाआरती के साथ रथयात्रा का समापन होगा।
गुप्त वृंदावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण वृंदावन वासियों के निष्काम प्रेम से भावविभोर हो गए थे।

उसी दिव्य प्रेम की स्मृति में प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। उन्होंने बताया कि रथयात्रा से एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न मंदिरों में परंपरा के अनुसार विशेष मंदिर मार्जन सेवा (सफाई अभियान) भी आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here