‘शक्ति संवाद’ में महिलाओं को मिली स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
43
Women received information about self-employment and government schemes at 'Shakti Samvad'.
Women received information about self-employment and government schemes at 'Shakti Samvad'.

जयपुर। सेवायाम संस्था के तत्वावधान में निवारू रोड स्थित नंदगांव कॉलोनी में आयोजित ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार, बैंकिंग सुविधाओं और कौशल विकास की जानकारी दी गई। संस्था की संस्थापक एवं निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ जागरूकता, शिक्षा और आत्मविश्वास भी जरूरी हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

विशेष वक्ता संजय खंडेलवाल ने उद्योग स्थापना, उद्यम पंजीकरण, स्वरोजगार और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैंक अधिकारी ज्योत्सना चौहान ने महिलाओं के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग और विशेष बैंकिंग सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया।

संयोजक नीरजा श्रीवास्तव ने बताया कि ‘शक्ति संवाद’ का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और विकास से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से सीधे संवाद का मंच उपलब्ध कराना है। महिलाओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर मार्गदर्शन प्राप्त किया और ऐसे कार्यक्रम नियमित आयोजित करने की आवश्यकता जताई। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here