एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार

0
32
Two cunning interstate fraudsters arrested for ATM-swap scam.
Two cunning interstate fraudsters arrested for ATM-swap scam.

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के कुख्यात ‘एसएस जीजा-साला हांसी हिसार गैंग के सरगना सचिन कुमार उर्फ आच्चू और उसके जीजा सुरेंद्र सांसी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपपित वर्ष 2019 से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे तथा पूछताछ में करीब 60 से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार उर्फ आच्चू (27) निवासी भिवानी (हरियाणा) तथा सुरेंद्र सांसी (42) निवासी हांसी (हरियाणा) शामिल हैं जिन्हे 250 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल से पीछा कर पकडा है। पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसके और उसके जीजा सुरेंद्र के नाम के पहले अक्षर ‘एस’ को मिलाकर गिरोह का नाम ‘SS जीजा-साला हांसी हिसार’ रखा गया था।

आरोपी एटीएम बूथ में बुजुर्गों, महिलाओं और अकेले लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका पिन नंबर देख लेते और एटीएम मशीन पर ‘कार्डलेस’ विकल्प दबाकर उनका ध्यान भटकाते हुए कार्ड बदल देते थे। विरोध करने पर कार्ड छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे। पहचान छिपाने के लिए मुख्य मार्गों की बजाय गलियों से निकलते और सिंधी कैंप बस स्टैंड से लग्जरी बसों में सवार होकर हरियाणा लौट जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के करीब एक दर्जन एटीएम/डेबिट कार्ड, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा नकद राशि बरामद की है। आरोपियों से अन्य राज्यों में की गई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here